• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आहोर-भूति में नवीन 250 MT गोदाम का शिलान्यास भूमिपूजन संपन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 3, 2026
in Local
0
आहोर-भूति में नवीन 250 MT गोदाम का शिलान्यास भूमिपूजन संपन्न

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

भूति में नवीन 250 MT गोदाम का शिलान्यास भूमिपूजन संपन्न

विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, प्रशासक जशोदा देवासी, समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकंवर राठौड़ ने किया भूमि पूजन

16 लाख की स्वीकृति,250 मीट्रिक टन की क्षमता का बनेगा गोदाम

तखतगढ 3 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) आहोर उपखंड क्षेत्र के भूति मे प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समिति लिमिटेड भूति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत भूति में नवीन 250 MT गोदाम के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह गोदाम राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।

मुख्य अतिथि एवं गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलापूजन व भूमिपूजन कर गोदाम की नींव रखी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भूति की प्रशासक जशोदा देवासी, चान्दराई भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी एवं सहकारी समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकंवर राठौड़ रोडला की उपस्थित रहीं।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि “इस नवीन गोदाम के बनने से भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के किसानों को खाद-बीज के भंडारण की बेहतर सुविधा होगी। 250 MT की क्षमता वाला यह गोदाम क्षेत्र में कृषि भंडारण की समस्या को दूर करेगा और सहकारी समिति को सुदृढ़ बनाएगा।”

समिति कर्मचारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति:
कार्यक्रम के दौरान समिति के व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, सहायक व्यवस्थापक महावीर सिंह, सेल्समैन शंकर पूरी गोस्वामी, खीमाराम एवं संजयपुरी मौजूद रहे।
शिलान्यास समारोह में ठा. लक्ष्मण सिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी, भंवरपूरी गोस्वामी, मोहनलाल मेवाड़ा, छोगसिंह खींची कवलां, सुरेंद्र कुमार माली कवलां, भीखाराम वावदरा , रामाराम बडवाल, रामसिंह जोजावत, पप्पू सिंह दहिया,अशोक कुमार जोकरवाल, रमेश सैन, रमेश आदिवाल सहित भूति एवं रोडला ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों व अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माला अर्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

तखतगढ-संघटन का विस्तार सत्ता प्राप्त करना नही,बल्कि समाज मे राष्ट्र चेतना का भाव पैदा करना है— राजपुरोहित

Next Post

नाना भाजपा मंडल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भी हुए सम्मलित

Next Post
नाना भाजपा मंडल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भी हुए सम्मलित

नाना भाजपा मंडल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भी हुए सम्मलित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page