तखतगढ-संघटन का विस्तार सत्ता प्राप्त करना नही,बल्कि समाज मे राष्ट्र चेतना का भाव पैदा करना है— राजपुरोहित
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
संघटन का विस्तार सत्ता प्राप्त करना नही,बल्कि समाज मे राष्ट्र चेतना का भाव पैदा करना है— राजपुरोहित
तखतगढ 3 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को तखतगढ़ मंडल के भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान राजपुर रोड स्थित एक निजी कृषि फार्म पर सम्पन्न हुआ । शिविर में वक्ताओं ने वैचारिक अनुष्ठान, भा ज पा का इतिहास व विकास, कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि,कार्य पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां व क्रियान्वयन,सोशल मीडिया,ए आई,नमो एप, सरल एप,बूथ प्रबंधन,मन की बात,टिफिन बैठक,आगामी कार्यक्रम, बूथ स्तरीय कार्यक्रम इत्यादि विषयो पर विस्तृत विचार विमर्श होकर राष्ट्रवाद की चेतना,राष्ट्र वादी विचारधारा पर मंथन किया गया ।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक एडवोकेट गणपतसिंह राजपुरोहित, प्रभारी देवीलाल परमार, बालोतरा जिला संगठन प्रभारी करण सिंह नेतरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रतापसिंह बीठीया,जिला प्रवक्ता व मण्डल प्रभारी दिनेश मीणा, जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार,जिला प्रकोष्ठ संयोजक दीपक भाटी,जिला कार्यालय सह-मंत्री लक्ष्मणसिंह नेतरा,मण्डल के रमेश, मनोज नामा, जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित पुराडा, नरसाराम कुमावत, देवाराम चौधरी,दिनेश कुमावत,खेताराम सुथार, राजेश कुमावत,गजेन्द्र सिंह, रावल,रमेश राठौड़, रमेश घांची,विनोद सोलंकी, रमेश माली,नारायण देवासी, रामसिह, कैलाश कुमावत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
