• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में टेम्पो चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: 3 महीने पहले चोरी टेम्पो सुमेरपुर में बेचा, खरीददार आरोपी पहले ही गिरफ्तार पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र में 14 जनवरी 2026 को हुई टेम्पो चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी हितेश कुमार माली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर के बाहर खड़े टेम्पो को चोरी कर सुमेरपुर में बेच दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। मामले में टेम्पो खरीदने वाले आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और चोरी गया माल भी बरामद हुआ है।कैसे हुई चोरी

रामसीन कस्बे में 14 जनवरी को एक टेम्पो घर के बाहर खड़ा था, जिसे चोर चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच और गिरफ्तारी

थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भैसवाड़ा निवासी हितेश कुमार माली को दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपी ने टेम्पो चोरी कर सुमेरपुर में बेचने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

खरीददार पहले ही पकड़ा गया

पुलिस ने बताया कि चोरी का टेम्पो खरीदने वाले नारायणलाल गरासिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह उदयपुर का निवासी है और सुमेरपुर में रह रहा था।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी

कार्रवाई में थानाधिकारी अरविंद कुमार, एएसआई अमर सिंह, कांस्टेबल जयंतीलाल, कुलदीप सिंह, प्रकाश और नरपत सिंह शामिल रहे।

Previous Post

आबुरोड-किराए के विवाद पर टैक्सी ड्राइवर पर हमलाः सिर में आई चोट, लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़वाया

Next Post

लुणावा में हनुमान जी प्राकटोत्सव पर 121 आसनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ..

Next Post

लुणावा में हनुमान जी प्राकटोत्सव पर 121 आसनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ..

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page