• April 3, 2026

आबुरोड-किराए के विवाद पर टैक्सी ड्राइवर पर हमलाः सिर में आई चोट, लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़वाया

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबू रोड में किराए को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने टैक्सी ड्राइवर पर हमला कर दिया। हमले में टैक्सी ड्राइवर के सिर में चोट आई है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया- निचलागढ़ निवासी सुरेश पुत्र भीखा गरासिया अपनी टैक्सी में निचलागढ़ से कुछ सवारियों को लेकर आया था। सवारियों ने किराया चुका दिया और वे चले गए। इसके बाद कुछ अन्य युवक टैक्सी ड्राइवर से किराए को लेकर झगड़ा करने लगे।

लोगों ने बीच-बचाव कर हमलावरों से छुड़वाया

विवाद बढ़ने पर युवकों ने सुरेश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर चालक को हमलावरों से छुड़ाया।

घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। ड्यूटी ऑफिसर तारा शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल चालक का इलाज जारी है।

कुछ लोगों का कहना है कि हमलावर युवक पहले भी टैक्सी चालक से विवाद कर चुके थे। उनका मानना है कि इस बार युवकों ने जानबूझकर चालक से झगड़ा किया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

About The Author

You cannot copy content of this page