• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर से दक्षिण भारत के लिए स्पेशल ट्रेन की मांगः सांसद चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-जालोर-सिरोही के सांसद लुम्बाराम चौधरी ने गुरुवार, 2 अप्रैल को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने जालोर जिले से दक्षिण भारत के लिए समर स्पेशल रेल सेवा शुरू करने की मांग करते हुए एक पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान सांसद चौधरी ने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र, जो उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत आता है, से जालोर जिले के लगभग 7 लाख से अधिक प्रवासी दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में निवास करते हैं। इसके अतिरिक्त, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली और जोधपुर जिलों के लाखों लोग भी इन क्षेत्रों में रहते हैं।

इन प्रवासियों का व्यवसाय के सिलसिले में बेंगलुरु, चेन्नई, दावणगेरे, कोयंबटूर, हुबली, इरोड, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, नागपुर, बेल्लारी, विशाखापत्तनम, रामेश्वरम, पुणे और अन्य कई शहरों में नियमित आना-जाना रहता है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है और टिकट विंडो खुलते ही इन रूटों पर ‘नो रूम’ की स्थिति बन जाती है।

सांसद ने मांग की कि जालोर से बेंगलुरु, हैदराबाद, कोयंबटूर, इरोड, मदुरै, हुबली, काकीनाडा, चेन्नई, कोचीन, मैसूर, सेलम, तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, नागपुर, बेल्लारी, विशाखापत्तनम, रामेश्वरम और पुणे जैसे शहरों के लिए जोधपुर वाया समदड़ी-भीलड़ी एक समर स्पेशल ट्रेन शुरू की जाए, ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

Previous Post

आबुरोड-खाई में मिला युवती का शव, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला, 5 दिन पुराना होने की आशंका

Next Post

शिवगंज में ब्लैकलिस्टेड फर्म को कार्य देने का विरोधः ठेकेदार संघ ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next Post
नाम-पहचान बदलकर फरारी काट रहा था तस्करः 2 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा, 3 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

शिवगंज में ब्लैकलिस्टेड फर्म को कार्य देने का विरोधः ठेकेदार संघ ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page