बाली-सेसली में छात्रा वर्षा मेंशन का किया स्वागत
PALI SIROHI ONLINE
सेसली विद्यालय की छात्रा वर्षा मेंशन ने 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान
बाली उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेसली की छात्रा वर्षा मेंशन ने कक्षा 12वीं परीक्षा में 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
छात्रा की सफलता पर गांव के प्रशासक जगदीश चौधरी सहित ग्रामीणों ने वर्षा मेंशन को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वर्षा मेंशन ने बताया कि उनका सपना RAS एवं UPSC परीक्षा को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को देते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा नियमित अध्ययन एवं बेहतर रिवीजन करवाने के कारण ही यह परिणाम संभव हो पाया। वर्षा ने अपने सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद एवं बधाई दी।
छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं पूरे गांव में गर्व और खुशी का माहौल है।

