• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-दिनदहाड़े अपहरण, मारपीट लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी से की थी मारपीट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली- रविन्द्र सिंह खीची थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली पाली ने बताया कि दिनांक 31. 03.2026 को प्रार्थी श्यामलाल निवासी जवाहर नगर पाली को अज्ञात युवको द्वारा घर से उठाकर अपहरण कर लूट कारित किये जाने की घटना पर वारदात का खुलासा करने हेतु श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन सेन आईपीएस के निर्देशन में जयसिंह तंवर आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं मदनसिंह आर.पी.एस. वृताधिकारी पाली शहर के सुपरविजन में एंव थानाधिकारी  रविन्द्र सिंह खीची नि.पु. पुलिस थाना कोतवाली के नेतृत्व में आज दिनांक 02.04.2026 को पुलिस थाना कोतवाली की टीम के अपहरण कर लूट कारित करने वाले 04 अभियुक्तो को गिरफतार किया गया।

गठित टीमः-
1.भलाराम सउनि पुलिस थाना कोतवाली।
2.जितेन्द्र मुआ 719 पुलिस थाना कोतवाली।
3. महेश कुमार मुआ 370 पुलिस थाना कोतवाली।
4. गणपत कानि 237 पुलिस थाना कोतवाली।
5.  राजूदास कानि 18 पुलिस थाना कोतवाली।
6. प्रेमसुख कानि 915 पुलिस थाना कोतवाली।
7.  भवंरसिह कानि 856 पुलिस थाना कोतवाली।

विवरण :- प्रार्थी श्यामदास पुत्र बाबूदास उम्र 26 निवासी बीजपुर तहसील शिवपुरा हाल किरायेदार जवाहर नगर पुलिस थाना कोतवाली पाली ने दिनांक 31.03.2026 को उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि सुबह करीब 09 बजे नहा कर बाथरूम से बाहर आया तो मनीष पालीवाल ने मेरा हाथ पकड़कर गाड़ी नम्बर आरजे 19 सीपी9430 स्वीफ्ट कार में बैठाया कार में पहले से कुलदीप पालीवाल और दो अन्य युवक मौजूद थे। जो मेरा अपहरण कर माण्डावास जालौर रोड़ की तरफ ले गये तथा कुलदीप पालीवाल ने धमकाया कि तुने मेरी बहिन सरिता के गहने लिए गहने ला नही तो तेरे को मार देंगे।उन्होने मेरे कपड़े खुलाकर विडियो बनाया तथा मेरे गले में पहनी सोने की चैन, अगूंठी व मुरकिया तोड़ ली तथा मेरे साथ मारपीट की। तथा मेरे का जान से मारने की धमकी दी व सरिता के गहने वापस देने की बात स्वीकार करने पर मेरे को वापस पाली शहर मे छोड़कर भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 185/2026 धारा 308 (2),140 (3),309 (6), 331 (3) बीएनएस पुलिस थाना कोतवाली में दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। तथा पुलिस थाना कोतवाली की टीम के द्वारा आसूचना संकलन कर घटना में शामिल 04 अभियुक्तो आज दिनांक 02.04.2026 को घटना में प्रयुक्त आरजे 19 सीपी 9430 स्वीफ्ट कार सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।

आमजन से अपीलः आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 9251255006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

Previous Post

बाली-वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की मासिक बैठक संपन्न

Next Post

बेंगलुरु में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न

Next Post
बेंगलुरु में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न

बेंगलुरु में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page