बाली-वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की मासिक बैठक संपन्न
PALI SIROHI ONLINE
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की मासिक बैठकसंपन्न
बाली-आज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली कार्यालय में समिति की मासिक बैठक अध्यक्ष मोहम्मद अयूब जई की अध्यक्षता में संपन्न हुई ज़ई ने बताया बाली नगर की सभी राजकीय शिक्षण संस्थाओं के जरूरतमंद छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षण सामग्री बांटने के लिए समिति की ओर से यूसीईईओ एवम् प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली से जो सूची मांगी गई थी उसमें 115 छात्रों की सूची उनसे प्राप्त हो गई है
शिक्षण सामग्री बांटने की सर्व समिति से सभी सदस्य की सहमति से दिनांक 7. 4 .2026 मंगलवार तयकी गई है उसदिन प्रात 10:00 बजे वितरण करने का कार्यक्रम नगर पालिका परिसर बाली में स्थित वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कार्यालय में रखा जाएगा जहां जरूरतमंद छात्रों को शिक्षण सामग्री वेतन की जाएगी जिनकी सूची वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली को प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली से प्राप्त हुई है समारोह मेंसमिति के सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्य का बंटवारा कर जिम्मेदारी देदी गई है तथा उक्त कार्यक्रम में सभी सदस्यों से कार्यक्रम प्रारंभ होने के 1 घंटे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने हेतु निवेदन किया गया है नगर की सभी शिक्षण संस्था के संस्था प्रधानों से भी आग्रह किया गया है कि वह अपने अपने विद्यालय के छात्रों जिनके नाम आप द्वारा समिति को भेजे गए हैं उन्हें आप स्वयं लेकर आए या किसी जिम्मेदार अध्यापक साथी के साथउन बच्चों को समारोह स्थल पर भेजें
शिक्षण सामग्री वितरण प्रोफेसर सीबी गैमावत चैरिटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद के माध्यम से वितरण की जाएगी
आज के बैठक में लकमाराम परमार हीरालाल मालवीय मूल सिंह राजपुरोहित मदन मारू आजाद शम्मा कीकाराम उदय सिंह ख़ीमाराम पवार सुरेंद्र सिंह सोनीगरा संग्राम सिंह सोनीगरा अर्जुन सिंह सोलंकी थानसिंहसोलंकी मदन सिंह सूरजमल कुमावत भंवरलाल विश्वकर्मा चंपालाल मारू मांगीलाल नारायणलाल मारू आदि सदस्य उपस्थित थे
अंत में श्री मूल सिंह जी सचिन ने सभी सदस्यों का बैठक में पधारने पर आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की

