• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अनादरा-थाना स्तरीय टॉप-10 में शामिल डम्पर चोरी में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत  पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में  किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में चलाये जा रहे उक्त अभियान के तहत  कमलेश नि.पु थानाधिकारी अनादरा के नेतृत्व मे थाना स्तर पर टीम का गठन किया जाकर थाना के प्रकरण सख्या 08 दिनांक 26.01.2025 धारा 303 (2) बीएनएस पुलिस थाना अनादरा में वांछित अभियुक्त असगर खान पुत्र दिनु जाति मेव मुसलमान उम्र 28 साल निवासी बाघोल पुलिस थाना जेरोली जिला खैरथल जो पिछले करीब 15 माह से अपनी शकुनत से रूपोष होकर फरार चल रहा था जिसकी तलाश लगातार जारी थी। उक्त थाने के टॉप-10 मे वांछित आरोपी असगर खान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जो आर्ले दर्ज का डम्पर चोर है जिसको पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर डम्पर की बरामदगी के प्रयास जारी है। उक्त अभियुक्त असगर खान द्वारा राजस्थान में कई स्थानों पर डम्पर चोरी की वारदाते करना स्वीकार की है जिससे विस्तृत पृछताछ व अनुसंधान जारी है।

घटना विवरणः- दिनांक 26.01.2025 को प्रार्थी कृष्णपाल सिंह देवडा पुत्र परबत्तसिंह देवडा जाति राजपुत उम्र 26 वर्ष पैशा ठेकेदारी निवासी सनवाडा पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही ने उपस्थित थाना होकर एक टाईपशुदा रिपोर्ट इस आश्य कि पेश की कि मेरी फर्म KP ENTERPRISES SANWARA का डम्पर वाहन SIGNA 2825 TK BSVI39W 16BOX जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 24 GA 7077 जो दिनांक 25.01.2025 को प्रवीण HP पेट्रोल पंप सनवाडा से चोरी हो गया है। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जाकर पुर्व में उक्त डम्पर चोरी की वारदात करने मे सरीक अभियुक्त मुस्ताक खां उर्फ मुक्का पुत्र फजरू खां जाति मेव मुसलमान उम्र 35 साल निवासी रिगसपुरी हाल रायपुर पुलिस थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा को दिनांक 27.02.2025 को गिरफ्तार किया जाकर बाद अनुसंधान के न्यायिक हिरासत में भेजा गया व घटना में सरीक मुल्जिम असगर खान की तलाश जारी थी जिसे कल दिनांक 01.04.2026 को सुलम्बर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः
असगर खान पुत्र दिनु जाति मेव मुसलमान उम्र 28 साल निवासी बाघोल पुलिस थाना जेरोली जिला खैरथल ।

पूर्व आपराधिक रिकार्डः-
अभियुक्त असगर खान के विरूद्व निम्न प्रकरण पंजिबद्ध है।
1. प्रकरण सं.224/2025 धारा 303 (2) बीएनएस पुलिस थाना सुखेर जिला उदयपुर।
2. प्रकरण सं.124/2025 धारा 303 (2) बीएनएस पुलिस थाना बांसवाडा सदर जिला बांसवाडा।
3. प्रकरण सं.50/2026 धारा 303(2) बीएनएस पुलिस थाना बिछीवाडा जिला डुंगरपुर।
4. प्रकरण सं.04/2026 धारा 303 (2) बीएनएस
पुलिस थाना झांवर माईन्स जिला सलुम्बर।
5. प्रकरण सं. 224/2023 धारा 379, 134, 411, 413, 414, 201 भादसं पुलिस थाना डिडवाना।

उक्त प्रकरणों के अलावा पुलिस थाना अजितगढ, मेडता सीटी, किशनगढ, डिडवाना, जयपुर व केलवा (राजसंमद) में भी इसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध है।

कार्यवाही टीमः-
1- कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2- ताराराम सउनि, पुलिस थाना अनादरा।
3- बदाराम कानि. 510, पुलिस थाना अनादरा।
4-  सोनाराम कानि. 556, पुलिस थाना अनादरा।
5- हेमन्त भारती कानि. 287 पुलिस थाना अनादरा।
6- राजेन्द्रसिंह कानि. 123, पुलिस थाना अनादरा।
7- पुष्पेन्द्रसिंह कानि. 341, पुलिस थाना अनादरा (विशेष भुमिका)

Previous Post

नाडोल-हनुमान जयन्ति पर निकली विशाल शोभायात्रा एवं भजनों का कार्यक्रम आयोजित

Next Post

पालडी एम-पेट्रोल पम्प पर डीजल से कार को धोते हुए का विडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार, कार भी डिटेन

Next Post
पालडी एम-पेट्रोल पम्प पर डीजल से कार को धोते हुए का विडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार, कार भी डिटेन

पालडी एम-पेट्रोल पम्प पर डीजल से कार को धोते हुए का विडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार, कार भी डिटेन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page