• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मुण्डारा में निकाली हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत,उमड़ा आस्था का जन सैलाब

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 2, 2026
in Local
0
मुण्डारा में निकाली हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत,उमड़ा आस्था का जन सैलाब

PALI SIROHI ONLINE

मुण्डारा में गाजों बाजों के साथ निकाली हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा,पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत,उमड़ा आस्था का सैलाब

मुण्डारा। श्री बडलेश्वर हनुमान नवयुवक मण्डल आईदानपुरा के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव पर वीराफला व बडलेश्वर हनुमान मंदिर शिखर पर शुभ वेला में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गाजों बाजों के साथ ध्वजा चढ़ाई गई तथा जय सियाराम,जय श्रीराम,हर-हर महादेव,भारत माता, वंदेमातरम के जयकारों के साथ भगवा ध्वज लहराते,गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा बड़लेश्वर हनुमान मंदिर प्रांगण से खटीक समाज,बस स्टैण्ड,देवासी,घांची व जणवा चौधरी मोहल्ला,तारावा चौक, सुथार व मेघवाल मोहल्ला, राजपुरोहित मोहल्ला,अम्बिका नगर,आईदानपुरा से गावं के मुख्य मार्गों से निकाली गई।

ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा व हनुमान रथ पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।बस स्टैंड स्थित देवीदास वैष्णव परिवार द्वारा शीतल जल (शरबत) की व्यवस्था की गई।
शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर ग्रामवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा और राम-सीता, लक्ष्मण,हनुमान,लव-कुश, शिव-पार्वती की विभिन्न झांकिया,जयघोष,केसरिया ध्वज,रथ,घोड़े,ऊंट,डीजे, ढोल-थाली,राजस्थानी लोकनृत्य कच्छी घोड़ी शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

मातृशक्ति भी पताका लहराते रामभक्त हनुमानजी का हौसला बढ़ा रही थी।
ग्रामीणों ने हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान की पूजा अर्चना कर शीश नवाकर परिवार की खुशहाली कामना की।

इस अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़लेश्वर हनुमान मंदिर,बाला हनुमान मंदिर सुथार समाज, सूर्य मुखी हनुमान राजपुरोहित समाज,भीटवाड़ा रोड़ बाला हनुमान मंदिर, कष्टभंजन हनुमान मंदिर तारावा चौक, देवासी समाज व गावं के हनुमान मंदिरों पर धूमधाम, हर्षोल्लास से मनाया गया व मंदिर परिसर पर चकाचौंध रोशनी से सजावट की गई तथा बड़लेश्वर हनुमान प्रतिमाओं को विशेष आंगी कर श्रृंगारित किया।

शोभायात्रा में अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सोनीगरा, बाबूलाल सुथार, एडवोकेट अक्षय मेवाड़ा, चम्पालाल सुथार,प्रकाशकुमार मेवाड़ा, राजेन्द्र कुमार सुथार, विरेन्द्र सिंह सांखला, मनीष सुथार, लाल सिंह सांखला, फतह मेवाड़ा, विजय मेवाड़ा, ललित सुथार, विरेन्द्र सिंह सोलंकी, एडवोकेट सोहन सिंह सोलंकी,महेंद्रसिंह सोलंकी, शंकर सिंह राजपुरोहित,जगदीश मेवाड़ा, शांति लाल मेवाड़ा, रंजीत सुथार, शुजल सुथार, मोहन सिंह राजपुरोहित, अभिषेक मेवाड़ा, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, अर्पित मेवाड़ा, मदन सिंह सोलंकी, जैकी मेवाड़ा, भेरूलाल सेन, श्रवणसिंह सोलंकी, जोगेन्द्रसिंह सोलंकी आदि  व्यवस्था संभाल रहे थे।

समीपवर्ती डुंगरली स्थित रिया हनुमान मंदिर व लाटाड़ा, शिवतलाव, मोरखा, भीटवाडा,लालराई आदि गांवों में भी हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।पुलिस निरीक्षक हनवंतसिंह सोढा सादड़ी के नेतृत्व में पुलिस इमदाद सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे थे।

Previous Post

तखतगढ़-अवैध 2 पिस्टल व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा 3 दिन के रिमांड पर, और भी खुलाशे होने की आशंका

Next Post

सुमेरपूर-HPV टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Next Post
सुमेरपूर-HPV टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सुमेरपूर-HPV टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page