• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बांध पर युवक का आत्महत्या ड्रामा, ग्रामीणों और पुलिस ने बचा लिया, कॉल कर डूबने की धमकी भी दी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 2, 2026
in Local
0
बांध पर युवक का आत्महत्या ड्रामा, ग्रामीणों और पुलिस ने बचा लिया, कॉल कर डूबने की धमकी भी दी

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर-तहसील के रामपुरा जोलपुर निवासी शैतान सिंह बुधवार शाम करीब 5.30 बजे पैदल सेलवाड़ा गांव पहुंचे और सेलवाड़ा बांध में कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी।

उसने पुलिस के 100 नंबर पर कॉल कर 10 मिनट में बांध में छलांग लगाने की बात कही और कॉल काट दी। कंट्रोल रूम से तुरंत रेवदर थाने को सूचना दी गई। पुलिस की सक्रियता के साथ ग्रामीण भी अलर्ट हो गए। समाजसेवी गणपत सिंह और अन्य ग्रामीण तुरंत बांध पर पहुंचे।

कुछ समय बाद युवक बांध के पास आया और रास्तापूछने लगा। ग्रामीणों ने तुरंत उसे पकड़कर बातों में उलझाना शुरू किया, ताकि पुलिस के पहुंचने तक समय मिल सके। 20 मिनट बाद रेवदर हेड कांस्टेबल पकाराम, गोविंद कुमारऔर हुक्माराम मौके पर पहुंचे। एक घंटे तक समझाइश के बाद युवक मानसिक तनाव से बाहर आया। पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठाकर रामपुरा जोलपुर लौटाया और परिजनों के सुपुर्द किया।

Previous Post

उथमण गांव में मारपीट का आरोपी 3 माह बाद गिरफ्तार

Next Post

पाली-कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से दो की मौत, तीन गंभीर, एक जोधपुर रेफर

Next Post

पाली-कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से दो की मौत, तीन गंभीर, एक जोधपुर रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page