• April 2, 2026

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मेष;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : व्यापारिक कर्क साझेदारी होने के आसार हैं। लेनदेन संबंधी मामले सुलझेंगे। आपकी सोच एवं कार्य में तालमेल नहीं बन पाएगा। करीबी लोगों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा टालना बेहतर है।

वृष शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला तनाव के चलते आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। भूमि-भवन अथवा वाहन क्रय पर खर्च संभव है। नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। साझेदारी में नए प्रस्ताव हाथ आ सकते हैं।

मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल: आय-व्यय में तालमेल बनाकर चलें। पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों का साथ प्रगति में सहायक रहेगा। खर्च की अधिकता से परेशानी होगी।

कर्क-शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा अटका धन वसूल कर लेंगे। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। आप मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। लेनदेन में असमंजस रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

सिंह;शुभ अंक 9, शुभ रंग काला: राजकीय मामलों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। पारिवारिक आयोजन प्रसन्नता देंगे। चतुराई से काम निकालने में आसानी होगी। पूरे मनोयोग से काम करें, सफलता मिलने की उम्मीद है।

कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी: भाग्य का साथ मिलने से काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक जरूरतों पर खर्च संभव है। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। साझेदारी में बड़ा काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला साझेदारी में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दाम्पत्य संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है।

तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मानसिक तनाव के चलते मन अशांत रहेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था संभालें, बाद में दिक्कत आ सकती है। गुस्से में कही बातों से रिश्तों में खटास पड़ सकती है।

धनु;शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद विरोधियों के कारण मन अशांत रहेगा। व्यापारिक सौदे हाथ आने की उम्मीद बंधेगी। मन ही मन अनहोनी का भय बना रहेगा। प्रॉपर्टी पर खर्च संभव है। परिजनों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मकर शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : कार्यस्थल पर सहयोग बने रहने से सफलता मिलेगी। संतान के कॅरियर की चिंता रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा के परिणामों को लेकर संशय रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता बढ़ेगी।

कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग भूराः धैर्य के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। परिणय चर्चाओं में अनुकूलता संभव है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। खानपान में सावधानी बरतें, बदलते मौसम के कारण समस्या हो सकती है।

मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी : जरूरी काम पहले करें, बाद में सुविधा नहीं मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन सुखद रहेगा। लोग आपकी तरक्की से ईर्ष्या करेंगे और आपका विरोध करेंगे।

About The Author

You cannot copy content of this page