PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी की दिव्या परिहार ने 12वीं विज्ञान संकाय में 96.40% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
नाना। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के घोषित परीक्षा परिणाम में चामुंडेरी ग्राम की होनहार छात्रा दिव्या परिहार, पुत्री लक्ष्मण परिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दिव्या परिहार ने उदय बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाना (पाली) में अध्ययन करते हुए अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के बल पर यह उत्कृष्ट सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
सस्था प्रधान प्रताप सिंह भाटी व विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने दिव्या को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।


