• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना रेलवे स्टेशन के नैतिक मीना ने 92.20% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, उदय बाल विघा मन्दिर को भी मिल रही बधाइयां

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नाना रेलवे स्टेशन निवासी छात्र नैतिक मीना ने 12वीं बोर्ड में 92.20% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

चामुंडेरी के निकट नाना रेलवे स्टेशन निवासी होनहार छात्र नैतिक मीना पुत्र भीम सिंह मीना ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नैतिक की इस उल्लेखनीय सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

गौरतलब है कि नैतिक मीना ने नाना स्थित उदय बाल विद्या मंदिर में अध्ययन करते हुए शिक्षा के प्रति अपनी लगन, मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। नैतिक ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रबंध संचालक प्रताप सिंह भाटी, समस्त शिक्षकों एवं अपने परिवारजनों को दिया।

नैतिक मीणा उन्नत कृषक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके ताऊजी पूर्व सरपंच चिमन सिंह मीना उन्नत कृषक के साथ राजनीति में भी सक्रिय ओर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भी है, दूसरे ताऊजी इंद्र सिंह मीना सेवानिवृत्त शिक्षक होने के समाज सेवी भी है, मीना परिवार का शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन नैतिक की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

छात्र नैतिक ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उनकी माता सीमा मीना का विशेष योगदान रहा। उन्होंने नैतिक को टीवी एवं अनावश्यक मोबाइल उपयोग से दूर रखा, जिससे पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली। इसी अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम रहा कि नैतिक ने शानदार अंक प्राप्त कर सबका गौरव बढ़ाया।

नैतिक की इस उपलब्धि पर चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा, नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, पूर्व समिति सदस्य रमेश भाई माली, पूर्व सरपंच चीमन सिंह मीणा ,पूर्व सरपंच पूरन सिंह मीणा , सुरेश कुमावत नाना जिला सचिव,पूर्व लुंदाड़ा सरपंच पुष्पा देवी मीणा, मोहन सिंह मीणा, याकूब मोयला ने नैतिक मीणा के साथ उदय बाल विद्या मंदिर के प्रधान संस्थापक प्रताप सिंह भाटी को बधाई दी
वही क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Previous Post

बाली रावणा राजपूत समाज छोटू सिंह के समर्थन में आया

Next Post

चामुंडेरी की दिव्या परिहार ने 12वीं में 96.40% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

Next Post
चामुंडेरी की दिव्या परिहार ने 12वीं में 96.40% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

चामुंडेरी की दिव्या परिहार ने 12वीं में 96.40% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page