• April 1, 2026

बाली रावणा राजपूत समाज छोटू सिंह के समर्थन में आया

PALI SIROHI ONLINE

बाली रावणा राजपूत समाज तहसील बाली अध्यक्ष हनुमान सिंह पवार, प्रेम सिंह चौहान पूर्व सरपंच फालना गांव, भोपाल सिंह सिसोदिया, एडवोकेट सोहन सिंह, विजय सिंह सिसोदिया के सानिध्य में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को उपखंड अधिकारी बाली के माध्यम से ज्ञापन सोपा समाज के प्रवक्ता सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि ज्ञापन में हाल ही में सोशल मीडिया में प्राप्त वीडियो ऑडियो क्लिप के माध्यम से जानकारी में आया है कि शिव (बाड़मेर) के वर्तमान विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा छोटू सिंह रावणा को डराने धमकाने व देख लेने की धमकीया दी जा रही है ।

इससे समस्त रावणा राजपूत समाज आक्रोशित है। समाज को यह आशंका है कि विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा छोटू सिंह रावणा को शारीरिक  क्षती पहुंचाई जा सकती है एवं उनके जान का खतरा हो सकता है। समस्त रावणा राजपूत समाज ज्ञापन के माध्यम से आपसे आग्रह करते हैं कि छोटू सिंह रावणा को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवा कर किसी अनहोनी को रोके। आशा है आप स्वत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करेंगे।

इस अवसर पर गोविंद सिंह गहलोत, सुख सिंह खंगारोत,रतन सिंह राठौड़ बेड़ा ,पर्वत सिंह सोलंकी ,इंदर सिंह मेंफावत ,भैरू सिंह पराखिया, उत्तम सिंह देवड़ा ,जालम सिंह घाणेराव ,विजय सिंह खारडा, अर्जुन सिंह चौहान, कान सिंह सोलंकी ,भंवर सिंह सिसोदिया ,रावण सिंह भाटी सहित सैकड़ो रावणा राजपूत समाज बंधु उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page