कागदडा के गोविंद मीणा ने 93.20% अंक लाकर गाव समाज का नाम किया रोशन
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के कागदड़ा गांव निवासी होनहार छात्र गोविंद कुमार मीणा, पुत्र बाबूलाल मीणा, ने 12वीं बोर्ड परीक्षा (विज्ञान वर्ग – बायोलॉजी) में 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोविंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाणा में प्राप्त करते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की।
साधारण परिवार से आने वाले गोविंद मीणा की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। गोविंद का सपना भविष्य में शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना है, जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
गोविंद की इस उपलब्धि पर भाजपा नाणा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, आमलिया सरपंच प्रतिनिधि गौतम ऋषि, ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष रतन मीणा, नाणा के पूर्व सरपंच गोमाराम मीणा, समाजसेवी रणजीत सिंह गोहिल, श्रवण देवासी एवं भोलाराम मीणा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

