मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया
PALI SIROHI ONLINE
बर/मारवाड़-ब्यावर जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला 30 मार्च रात करीब 9:30 बजे सामने आया। अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
एसपी रतन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा और वृताधिकारी बंशीलाल पाण्डर की निगरानी में विशेष टीमें गठित की गईं। थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बालिका का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
–
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर आरोपी की तलाश की। जांच में आरोपी की पहचान महेन्द्र सिंह, निवासी सहीपुरा श्यामपुरा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने टॉफी का लालच देकर बालिका को सुनसान खंडहर मकान में ले जाकर वारदात की। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

