• April 1, 2026

आज से बदलेगा स्कूल, अस्पताल,न्यायलयों का समय

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर-सुमेरपुर | 1 अप्रैल से चिकित्सा व शिक्षण संस्थानों सहित न्यायालयों के समय में बदलाव लागू हो गया है। साथ ही स्कूलों में नया सत्र 2026-27 शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होकर 16 मई तक चलेगा। इसके बाद गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। 21 जून से पुनः स्कूल खुलेंगे। स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। दो पारी वाले स्कूलों में पहली पारी सुबह 7 से 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार सुमेरपुर उप जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक ओपीडी समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। रविवार व राजपत्रित अवकाश पर ओपीडी सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित होगी। कोर्ट का समय 13 अप्रैल से बदलेगा : 13 अप्रैल से 28 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन समय लागू रहेगा। इस दौरान उच्च न्यायालय में कार्य समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

About The Author

You cannot copy content of this page