• April 1, 2026

बाली-33 वर्ष की राजकीय सेवा के बाद मोली वर्गीस सेवानिवृत्त

PALI SIROHI ONLINE

*33 वर्ष की राजकीय सेवा के बाद मोली वर्गीस सेवानिवृत्त*


बाली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 33 वर्ष की उत्कृष्ट राजकीय सेवा पूर्ण करने के पश्चात जिला अस्पताल बाली  में कार्यरत महिला स्वास्थ कार्यकर्ता मोली वर्गीस  31मार्च  2026 को सेवानिवृत्त हो गए।
इस अवसर पर जिला चिकित्साल परिसर में सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाली विधायक श्री पुष्पेंद्र सिंह जी राणावत उपस्थित होकर इनके कार्यकाल की प्रशंसा की  पीएमओ डॉक्टर भरत टेलर एवं अधिकारियों , कर्मचारियों ने श्रीमति  मोली वर्गीस के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि श्रीमति मोली वर्गीस ने अपने लंबे सेवाकाल में विभागीय कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाया तथा सहकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहे।


समारोह के दौरान उन्हें साफा, शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में  जिला अस्पताल बाली से पीएमओ डॉक्टर भरत टेलर डॉक्टर राज कुमार  राजदे डॉक्टर ललित चौधरी  डॉ सुरेश नैन डॉ उमेश गुप्ता डॉ मांगीलाल चौधरी डॉ पूनम चंद डॉ भगवती लाल डॉ के एस देवड़ा डॉ नरेश राजपुरोहित सहित समस्त चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे अंत में श्रीमति मोली वर्गीस ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विभाग के प्रति अपनी भावनाएँ साझा कीं।

You cannot copy content of this page