• March 31, 2026

नाना के यशवर्धन सिंह ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 78.40% अंक लाकर बढ़ाया गौरव

PALI SIROHI ONLINE

नाना क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं मेहनती छात्र यशवर्धन सिंह, पुत्र नरेंद्र सिंह सिसोदिया, ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के विज्ञान वर्ग में 78.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

यशवर्धन की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति निरंतर समर्पण दिखाते हुए यह मुकाम हासिल किया, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर नाना पूर्व सरपंच संगीता गरासिया प्रतिनिधि कैलाश गरासिया समाज सेवक रणजीत सिंह गोहिल नाना सरपंच प्रतिनिधि मदनलाल व समाजसेवी राजेंद्र बाफना पूर्व नाना मंडल अध्यक्ष कानाराम माली देवी सिंह जोधा (नाना) सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, परिजनों एवं मित्रों ने यशवर्धन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और अपने क्षेत्र का नाम और अधिक रोशन करेंगे।

About The Author

You cannot copy content of this page