• March 31, 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंदला का शत प्रतिशत परिणाम रहा

PALI SIROHI ONLINE

कक्षा 12 वीं कला वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंदला का शत प्रतिशत परिणाम रहा
बाली उपखण्ड के सेंदला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वी कला वर्ग परिणाम 100% रहा जिसमें कुल 24 विद्यार्थी थे जिनमें से 10 प्रथम श्रेणी व 14 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से सफल रहे

प्रधानाचार्य चंद्रशेखर बोहरा ने बताया कि स्टाफ की कमी के बाद भी स्टाफ द्वारा मेहनत कर यह परिणाम प्राप्त किया हे 12वी कला वर्ग में भरत कुमार धन्नाराम देवासी ने 87.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर गोकुल प्रभुराम देवासी तथा चिराग कुमावत ने तृतीय व अंजली कुमावत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया प्राप्त किया

इस सफलता पर सरपंच कुसाराम गरासिया उप सरपंच करण सिंह चौहान ग्राम विकास अधिकारी हितेश बामनिया व सहायक ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण राम ने विद्यालय के सभी स्टाफ व ग्रामवासियों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

You cannot copy content of this page