सुमेरपूर-आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारी को लेकर कल सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी आयोजित
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारी को लेकर कल सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी आयोजित
तखतगढ 31 मार्च (खीमाराम मेवाडा) प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी पाली के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी सुमेरपुर की एक आवश्यक बैठक बुधवार को श्री राम भवन पुराना पाली बस स्टैंड में सुबह ग्यारह बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठनात्मक एवं आगामी नगर पालिका चुनाव के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी। नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव सन्तोक सिंह ओलवी ने बताया कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा की अध्यक्षता में होने वाली इस प्रस्तावित बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के साथ ही आगामी नगर पालिका चुनाव के संदर्भ में वार्ड वार समीक्षा कर प्रत्येक वार्ड में वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।
इसके अलावा सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष और कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा की जाएगी।उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण, पाली लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निंबाड़ा, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा, पाली ज़िला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुमेरपुर के पदाधिकारीगण, समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), समस्त निवर्तमान एवं पूर्व पार्षदगणों सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनो को आमंत्रित किया गया है।
