• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वीरमपुरा की हिमांद्रिका कंवर चौहान ने बढ़ाया गांव का मान, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई,12वीं में 92% अंक लाए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के वीरमपुरा गांव की प्रतिभाशाली छात्रा हिमांद्रिका कंवर चौहान ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है।

हिमांद्रिका, नरपत सिंह चौहान की पुत्री हैं तथा बाली के पूर्व उप प्रधान छत्तर सिंह चौहान (वीरमपुरा) की पोती हैं। परिवार के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। परिजनों के अनुसार हिमांद्रिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ यह सफलता प्राप्त की।

इस उपलब्धि पर नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, सरपँच कपूराराम मेघवाल, भंवरलाल बोहरा भन्दर, नरपत सिंह वीरमपुरा, झालंम सिंह वीरमपुरा, करण सिंह वीरमपुरा,प्रताप सिंह वीरमपुर, विक्रम सिंह विर्मपुरा, नाथूसिंह विर्मपुरा तथा परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए इसे पूरे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया। सभी ने हिमांद्रिका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Previous Post

नारलाई का बेटा पुनीत गर्ग ने 93.40% नंबर हासिल परिवार का मान बढ़ाया

Next Post

बेड़ा की पायल खंडेलवाल ने 12वीं बोर्ड में 94.20% अंक लाकर नाम किया रोशन

Next Post
बेड़ा की पायल खंडेलवाल ने 12वीं बोर्ड में 94.20% अंक लाकर नाम किया रोशन

बेड़ा की पायल खंडेलवाल ने 12वीं बोर्ड में 94.20% अंक लाकर नाम किया रोशन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page