• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानीवाड़ा-सरपंच के खेत में बनी डिग्गी में डूबे 3 बच्चेः शव निकाले, खेलते समय गिरने की आशंका; रानीवाड़ा के मालवाड़ा गांव में हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 28, 2026
in Local
0
रानीवाड़ा-सरपंच के खेत में बनी डिग्गी में डूबे 3 बच्चेः शव निकाले, खेलते समय गिरने की आशंका; रानीवाड़ा के मालवाड़ा गांव में हादसा

PALI SIROHI ONLINE

रानीवाड़ा-जालोर के रानीवाड़ा के मालवाड़ा गांव में सरपंच के खेत में बनीं डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयों समेत 3 बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र 7 से 14 साल के बीच है।

ग्रामीणों को घटना का पता शुक्रवार शाम करीब 6 बजे चला। तीन बच्चों के शव रानीवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए गए हैं।

मालवाड़ा चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया- मालवाड़ा निवासी राहुल (11) पुत्र गणेशाराम मेघवाल, भरत कुमार (7)पुत्र हितेश मेघवाल, अंकित (14) पुत्र लासाराम की डूबने से मौत हुई है।खेलते हुए डिग्गी के पास पहुंचे बच्चे

भरत सिंह ने बताया- मालवाड़ा सरपंच प्रदीप सिंह के दूधावा फार्म हाउस पर बच्चे खेलते हुए डिग्गी के पास पहुंचे थे। ये फार्म हाउस गांव की मुख्य सड़क से 300 मीटर अंदर है। आशंका है कि खेलने के दौरान एक बच्चे का पैर फिसला और वह पानी में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में अन्य बच्चे पानी में उतर गए और डूब गए।

सूचना मिलने पर मालवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया। रस्सियों के सहारे ग्रामीणों ने तीनों बच्चों के शवोंको बाहर निकाला।

शवों को रानीवाड़ा सीएचसी में रखवाया गया हैं। रानीवाड़ा एसडीएम सुनील कुमार भी सीएचसी पहुंचे और घटना से जुड़ी जानकारी ली।

तीनों बच्चे पड़ोसी

तीनों बच्चे आस-पड़ोस में रहते हैं। राहुल और भरत चचेरे भाई है। राहुल गणेशाराम का इकलौता बेटा था। तीनों के पिता मजदूरी करते हैं।

Previous Post

भीनमाल-भादरड़ा मार्ग पर युवक का शव मिलाः परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का संदेह जताया; पुलिस को बाइक से फिसलने का अंदेशा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page