PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल-भादरड़ा मार्ग पर मामाजी मंदिर के पास सड़क पर एक युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक बाइक के साथ फिसल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
दुकान से घर पर काम होने की बात कहकर निकला था
जानकारी के हितेश (20) पुत्र सोमाराम भील निवासी हातिमताई की ढाणी शहर में ही पानी सप्लाई करने वाली एक दुकान पर टैंकर सप्लाई करता था। वह दुकान से घर परकाम होने की बात कहकर निकाला था। इसके बाद भादरडा रोड पर गोलाई में उसका शव सड़क पर पड़ा होने की सूचना मिली, जिसे एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल में लाया गया था, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
इधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने दो युवकों पर हितेश की हत्या कर शव सड़क पर डालने की आशंका जताई है। उन्होंने मृतक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाकर मामले की जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बाइक से फिसलने से मौत होने की आशंका
सीआई राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- प्रथम दृष्टया मामला बाइक से फिसलने से मौत होने का लग रहा है। हालांकि इस संबंध में किसी भी परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।
