PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने स्पा सेंटर चलाने वाली महिलाओं के घर से शराब बरामद की गई है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक महिला को नारी निकेतन भेजा गया है।
गिरफ्ता महिला ने पूछताछ में शराब अपने परिचित से माता जी के अनुष्ठान के लिए मंगवाना बताया था। शराब की खरीद और आपूर्ति के संबंध में जांच जारी है।
बांग्लादेश की महिला को नारी निकेतन भेजाथानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मामले में ममोनी सरदार उर्फ रिया मैडम निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। सवीना खेड़ा स्थित आकाशगंगा कॉम्प्लेक्स के पीछे ब्यूटी रोज स्पा सेंटर पर संदिग्ध बांग्लादेशी महिला के रहने की सूचना थी। 23 नवंबर 2026 को पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली।
मौके से प्रिया शेख पुत्री फरमान शेख और ममोनी सरदार को डिटेन किया गया। प्रिया शेख के पास बांग्लादेश और ममोनी सरदार के पास पश्चिम बंगाल की नागरिकता पाई गई। महिला प्रिया शेख को जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार नारी निकेतन स्थित होल्डिंग सेंटर में भेजा गया।
बैड के अंदर मिली शराब की बोतलें
26 नवंबर की शाम इनके सवीना खेड़ा स्थित दोनों फ्लैट की भी तलाशी ली गई। ब्यूटी रोज स्पा सेंटर के पास वाले फ्लैट में किचन के पास बैड के अंदर करीब 20 बोतल अवैध शराब मिली, जिसे बरामद किया गया।
गिरफ्तार महिला ममोनी सरदार ने पूछताछ में बताया कि शराब उसने अपने परिचित सांगसिंह निवासी जोधपुर से खुद के पीने और घर पर माताजी के अनुष्ठान के लिए मंगवाई थी। पुलिस ने बताया कि शराब की खरीद और आपूर्ति के संबंध में आगे जांच जारी है।

