• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में कांग्रेस की मेवली देवी बनीं प्रधानः23 में से 19 वोट मिले, टिकट नहीं मिलने पर पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 27, 2026
in Local
0
आबूरोड में कांग्रेस की मेवली देवी बनीं प्रधानः23 में से 19 वोट मिले, टिकट नहीं मिलने पर पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस की मेवली प्रधान चुनी गईं। उन्हें कुल 23 में से 19 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी लाली को 4 मत प्राप्त हुए। जीत के बाद रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप जौहर ने मेवली को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नामांकन वापसी के बाद शुरू हुआ मतदान

नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 3 बजे मतदान शुरू हुआ। कांग्रेस के सभी सदस्य एक वाहन सेमतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके कुछ देर बाद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मतदान किया। पूर्व जिला अध्यक्ष, विधायक और प्रधान गंगा बेन गरासिया ने शाम 4:15 बजे वोट डाला।गंगा बेन ने पार्टी पदाधिकारियों पर लगाए आरोप, मतदान के बाद गरमाया माहौल

मतदान के बाद गंगा बेन गरासिया ने पार्टी पदाधिकारियों पर टिकट बेचने, संगठन के खिलाफ काम करने और सभी की राय लिए बिना टिकट देने के आरोप लगाए। मतदान के बाद बाहर निकलते समय उन्होंने वहां बैठे संगठन के एक पदाधिकारी को सचेत रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उन्हें इसके नतीजे देखने होंगे। इस दौरान वहां माहौल गरमा गया।

पूर्व विधायक ने स्थानीय नेतृत्व पर लगाए आरोप

गंगा बेन ने कहा, “मैं पार्टी की गद्दार नहीं हूं। मैंने अपना वोट भी पार्टी को दिया। पार्टी नेतृत्व ने मुझे चुनाव लड़ने को कहा था, इसलिए मैंने भरोसे पर आवेदन किया। लेकिन पार्टी ने दूसरे उम्मीदवार को टिकट दिया।” इस बात को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।

वहीं, जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की राय लेने के बाद मेवली को टिकट दिया गया था। किसी तरह का भेदभाव नहीं हुआ और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। उन्होंने बताया कि जिले में एक पंचायत समिति को छोड़कर बाकी सभी जगह कांग्रेस के प्रधान बने हैं।जीत के बाद निकाला जुलूस, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

जीत की घोषणा के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान मेवली को माला पहनाई, मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

मतदान स्थल पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के इंतजाम किए गए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

Previous Post

सिरोही में कांग्रेस की नेहा पुनीत अग्रवाल बनीं प्रधानः भाजपा की बेब कुंवर को 7 वोटों से हराया, शिवगंज में दीवान कुंवर निर्विरोध चुनी गई

Next Post

स्पा सेंटर मालिक के घर से अवैध शराब बरामदः पश्चिम बंगाल की महिला गिरफ्तार, बोली- माताजी के अनुष्ठान के लिए मंगवाई थी

Next Post
स्पा सेंटर मालिक के घर से अवैध शराब बरामदः पश्चिम बंगाल की महिला गिरफ्तार, बोली- माताजी के अनुष्ठान के लिए मंगवाई थी

स्पा सेंटर मालिक के घर से अवैध शराब बरामदः पश्चिम बंगाल की महिला गिरफ्तार, बोली- माताजी के अनुष्ठान के लिए मंगवाई थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page