PALI SIROHI ONLINE
राजस्थान के पाली जिले के बाली पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के महीराज सिंह प्रधान निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल चौधरी को 3 मतों से हराया। महीराज सिंह को कुल 17 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मोहनलाल चौधरी को 14 वोट प्राप्त हुए। मतदान में एक वोट क्रॉस हुआ।
पाली सिरोही ऑनलाइन के अनुसार बाली पंचायत समिति में कुल 31 सदस्य हैं। चुनाव से पहले भाजपा के पास 16 और कांग्रेस के पास 15 सदस्य थे। ऐसे में प्रधान पद के चुनाव परिणाम में उलटफेर खेला होने की सभावना थी परन्तु बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं जो राजनीति के खिलाड़ी माने जाते है उनके नेतृत्व में सभी प्रत्यासी एकजुट रहे ओर बीजेपी प्रत्यासी को बहुमत से अधिक 1 क्रोस वोट भी मिला साथ ही परिणाम में भाजपा प्रत्याशी महीराज सिंह को 17 मत मिले। इससे भाजपा को अपने निर्धारित आंकड़े से एक अतिरिक्त वोट मिला, जबकि कांग्रेस के 15 वोट के बावजूद 14 वोट ही मिले।
बाली में बीजेपी प्रधान बनने पर समर्थकों ने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं और नव निर्वाचित प्रधान को कंधों पर बैठाकर स्वागत किया।
मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई ने महीराज सिंह को प्रधान निर्वाचित घोषित किया तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जीत पर खुशी जताई और नवनिर्वाचित प्रधान का स्वागत किया।


