PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री दर्ज हुआ। तापमान बुधवार जितना ही रहा, लेकिन सर्दी ज्यादा महसूस हुई। सुबह सड़कों पर सन्नाटा था और कुछ बच्चे सड़क किनारे अलाव तापते दिखे। नक्की झील के किनारे खड़े वाहनों पर ओस की बूंदे दिखाई दी।
चाय की दुकानों और शहर के दूसरे हिस्सों में भी लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है। दिसंबर शुरू होने से 4 दिन पहले ही माउंट आबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु की ओर जा रहा है। 21 और 22 नवंबर को भी यहां सर्दी का तेज असर महसूस हुआ था।
