PALI SIROHI ONLINE
बाली-बाली के फालना ओवरब्रिज पर बुधवार रात एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपती सहित उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे पाली रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार कार सवार तीनों लोग ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। तभी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में मांगीलाल (45) उनकी पत्नी पप्पू (40) और बेटा हैप्पी (16) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को संभाला। राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर बाली जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
एक गंभीर घायल पाली रेफर
बाली जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने तीनों घायलों का इलाज किया। मांगीलाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पाली रेफर कर दिया। वहीं बाकी दोनों घायलों का इलाज बाली अस्पताल में किया गया।

