• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भाटून्द कृषि कार्य करते कुए में डूबा कृषक, हुई मौत, नाना पुलिस ने रेस्क्यू कर शव निकाला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के भाटूंद ग्राम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कृषि कुएं पर पानी की मोटर ठीक करते समय पैर फिसलने से एक किसान कुएं में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटूंद निवासी हिम्मत राम पुत्र पदमाराम मेघवाल (उम्र 50 वर्ष) कुएं पर मोटर सुधारने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे कुएं में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा व बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मौके पर पहुंचे।

गोताखोर रामाराम मीणा की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को चामुंडेरी मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है।

बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा ने बताया कि मृतक हिम्मत राम के भाई नेनाराम की रिपोर्ट पर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

महावीर जन्म कल्याणक पर बाली में भव्य शोभायात्रा: जैन समाज की श्रद्धा उमड़ी, साध्वी भगवंत के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न

Next Post

बड़गांव का बेटा भानुप्रताप सिंह  चौहान ने 91.60 ℅अंक लाकर नाम रोशन किया

Next Post

बड़गांव का बेटा भानुप्रताप सिंह  चौहान ने 91.60 ℅अंक लाकर नाम रोशन किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page