PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर-जवाई बांध में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव पानी से निकलवाया। जवाई बांध के सिंचाई विभाग के जेईएन अशोक कुमार पूनिया ने पुलिस को दूरभाष के जरिए सूचना दी कि जवाई बांध डेम के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फूलकर बाहर आया है। सूचना पर थानाधिकारी सवाई सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके के लिए रवाना हुए।
वहीं, जवाई बांध चौकी प्रभारी एएसआई चुनाराम पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस टीम, जवाई बांध के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से शव को निकाला। शव को राजकीय अस्पताल सुमेरपुर पहुंचाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं।

