PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
वार्ड संख्या 17 में विभिन्न विकास कार्य करवाने मांग को लेकर पार्षद ने ईओ को सौपा ज्ञापन
तखतगढ 25 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 17 मे क्रोस, नालीया,सडक सहित विभिन्न विकास कार्य को लेकर पार्षद ने अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र कुमार बंजारा को ज्ञापन सौंपकर आगामी बोर्ड बैठक एजेंडे में सम्मिलित कर सम्पादित करवाने की मांग की है। पार्षद प्रमिला देवी सरगडा ने ज्ञापन मे बताया कि वार्ड संख्या 17 में अग्रलिखित विभिन्न विकास कार्य करवाये जाने की आवश्यकता है। बारिस के दौरान तालाब में होने वाली अत्यधिक जल आवक के निकासी हेतु आवश्यक उपाय करना।
बायोसा माताजी मन्दिर के पास स्थित तालाब में फैल रही दुर्गन्ध के निराकरण हेतु आवश्यक उपाय कर तालाब का सौन्दर्यकरण करवाना।
नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पडत सरकारी भूमि को अधिग्रहित कर चाहरदिवारी निर्माण कर पालिका भूमि होने का बोर्ड स्थापित करवाना।
नगरपालिका के सामने स्थित कियोस्कों को नवीन प्रक्रिया द्वारा आंवटित करवाना या नगरपालिका के अधीन लेना। वार्ड संख्या 17 में विभिन्न स्थानों पर लोहे की बेच व स्ट्रीट लाईट लगवाना। स्पीड ब्रेकर लगवाना। सीसीटीवी कैमरे लगवाना। और दो नये ट्यूबवेल खुदवाकर वहां टंकी लगवाना। उक्त सभी कार्यो को बोर्ड बैठक एजेंडे में सम्मिलित कर सम्पादित करवाने की मांग की है।
