PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ मे पेयजल संकट को लेकर नगर पालिका ने की पहल फालना रोड पर नया ट्यूबवेल खुदवाया
पीएचईडी को दुजाना मे 4 ट्यूबवेल की मिली स्वीकृति दिसंबर में जवाई की मुख्य पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा गर्मियों में तखतगढ़ को मिलेगा भरपूर पानी
तखतगढ़ 25 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगरपालिका क्षेत्र में हो रही पेयजल संकट से निराकरण को लेकर कवायद तेज हो गई है। बुधवार दोपहर 12 बजे से तखतगढ़ नगर के NH-325 पानी की टंकी के नीचे नगरपालिका द्वारा एक नया ट्यूबवेल खुदवाया। ट्यूबवेवल को पानी टंकी से जोड़ने से चौराहा, विश्वकर्मा कॉलोनी, गौरव पथ, सुमेरपुर रोड़, खारचियावास सहित नगर के विभिन्न मौहल्लों में सप्लाई होगी। 225 फीट तक खुदाई कार्य के दौरान अध्यक्ष जय श्री नामा अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र बंजारा, कनिष्ठ अभियंता आकाश गौमतीवाल एव PHED विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेजर सिंह मौजूद रहे। वही दुजाना में भी PHED विभाग को 4 ट्यूबवेल खुदवाने की स्वीकृति मिली चूकी है। जहा से भी दिसबंर से जवाई पाइपलाइन से जोड़कर चारों ट्यूबवेलों का पानी तखतगढ़ को मिलेगा।

