• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

महावीर जन्म कल्याणक पर बाली में भव्य शोभायात्रा: जैन समाज की श्रद्धा उमड़ी, साध्वी भगवंत के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली। महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर बाली मे भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ।


श्री ओसवाल श्वेतांबर मूर्ति पूजक तपागच्छ जैन संघ बाली एवं श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली के तत्वाधान में अखंड श्री महावीर जन्म कल्याणक दिवस के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन हुआ।

मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साध्वी भगवंत की निश्रा में श्री मनमोहन पार्श्वनाथ चौक से शोभायात्रा शुभारम्भ हुई शोभायात्रा में श्री महावीर स्वामी भगवान की प्रतिमा को रथ में रखा गया।

बैंड , ढोल एवं रथ के साथ सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं के साथ शोभायात्रा प्रताप चौक ,जुना मंदिर, गेमावतो का बास, किलादरों का बास, गणेश बाजार,मुख्य बाजार होते हुए श्री मनमोहन पार्श्वनाथ चौक पर समापन हुई। आराधना भवन श्री महावीर स्वामी प्रतिमा को दीप प्रज्वलन कर साध्वी भगवंत का प्रवचन एवं मांगलिक पश्चात कार्यक्रम समापन हुआ। शोभायात्रा में पूर्व विधायक अमृत परमार, बस्तीमल मेहता, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार। श्रीपाल बाफना , चेतन मुनो यत, विक्रम राठौड़, रणवीर गेमावत, पारस कोठारी, भूपेश मेहता, अशोक पुनमिया, प्रांत विहिप समरसता प्रमुख लखमाराम परमार ,रमेश मेहता, इंदर मल जैन,राजीव पुनमिया, उत्तम सिरोया, राकेश मुनोयत, रमेश भंडारी, भरत राठौड़, पारस राठौड़, धीरज चारण, रामलाल टेलर, अशोक अग्रवाल, रामेश्वर सोनी, अंबालाल देवासी सहित माताओं बहनों सहित जैन समाज के बंधु उपस्थित रहे।


शोभायात्रा दरम्यान प्रभावना रखी गई। कार्यक्रम में नवकारशी के लाभार्थी श्रीमती नैना बेन श्रीपालजी बाफना रहे। कार्यक्रम में नरेन्द्र परमार ने तीन वर्ष के श्री महावीर जन्मकल्याणक दिवस नवकारशी लाभार्थी परिवार की घोषणा की

Previous Post

नाना स्टेशन की बेटी दिव्या मीना ने 93.20 %अंक लाकर नाम रोशन किया

Next Post

भाटून्द कृषि कार्य करते कुए में डूबा कृषक, हुई मौत, नाना पुलिस ने रेस्क्यू कर शव निकाला

Next Post

भाटून्द कृषि कार्य करते कुए में डूबा कृषक, हुई मौत, नाना पुलिस ने रेस्क्यू कर शव निकाला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page