PALI SIROHI ONLINE
पाली जिला प्रमुख पद पर भाजपा की सीता देवी निर्वाचित, 19 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत
पाली, 25 नवम्बर। पाली जिला परिषद के जिला प्रमुख पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीता देवी निर्वाचित हुई। उन्होंने कुल 19 मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी निरमा चौहान को पराजित किया। निरमा चौहान को 14 मत प्राप्त हुए।
जिला प्रमुख पद के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन प्रक्रिया आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा एवं कांग्रेस की ओर से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन प्रस्तुत किया। निर्धारित समयावधि में अन्य किसी प्रत्याशी का नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
इसके पश्चात दोपहर बाद मतदान प्रक्रिया निर्धारित की गई, जो नियत समय पर प्रारंभ हुई। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सीता देवी को 19 तथा कांग्रेस प्रत्याशी निरमा चौहान को 14 मत प्राप्त हुए। मतगणना परिणाम के अनुसार सीता देवी को जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने नव चयनित जिला प्रमुख सीत देवी को शपथ दिलवाई तथा प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गौपाल मौजूद रहे।
