PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा चाणोद व भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के नेतृत्व में बीमा राशि नॉमिनी को मिली
तखतगढ 25 सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के गाँव चाणोद में राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा चाणोद द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा राशि का चेक नॉमिनी को सुपुर्द किया गया। गाँव चाणोद के ग्राहक कानाराम पुत्र श्री भोमाराम ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत अपना बीमा करवाया हुआ था। कुछ समय बाद कानाराम की घर पर स्वाभाविक मृत्यु हो गई। इसके पश्चात आवश्यक दस्तावेज बैंक में प्रस्तुत किए गए तथा बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
राजस्थान ग्रामीण बैंक चाणोद के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार यादव, असिस्टेंट मैनेजर वेद प्रकाश, कार्यालय सहायक शिवम, कार्यालय सहायक अंकिता कुमारी, ऑफिस बॉय राजू देवासी, ग्रामीण निवासी मांगी लाल एवं क्रिसिल फाउंडेशन मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मदन मेघवाल के सहयोग से बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूर्ण करवाते हुए ₹2 लाख की बीमा राशि नॉमिनी गवरी पत्नी श्री भोमाराम को प्रदान की गई।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर ग्रामीण निवासी मांगी लाल, राजा राम चौधरी मौजूद थे।
