PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सोमवार दोपहर बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 महिलाएं, एक मासूम और युवक घायल हो गए। एक महिला का पैर टूट गया, वहीं 3 साल के मासूम के जबड़े और मुंह पर चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।जानकारी के अनुसार, भांगेसर गांव निवासी 32 साल का पिंटू पुत्र जीवाराम अपनी 27 साल की बहन जनक पत्नी नरेश, 28 साल की रेखा पत्नी नरेंद्र पुरी और 3 साल के मासूम आयुष पुत्र नरेंद्र पुरी को लेकर बाइक से भांगेसर से शिवपुरा के पास स्थित एक खेत पर जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में खामल और भांगेसर के बीच उनकी बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
हादसे में रेखा का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि मुंह के बल गिरने से 3 साल के मासूम आयुष के जबड़े और मुंह पर चोटें आईं। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने में पूर्व उपसरपंच मदनसिंह ने मदद की। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई, मामले की जांच शुरू हो गई है।

