PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बेड़ा ग्राम में श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली एवं मारवाड़ एकता परिषद मुंबई राजस्थान के सयुक्त तत्वाधान में राजकीय बालिका जनजाति आश्रम छात्रावास बेड़ा में मंडल आयोजक नरेन्द्र परमार ने 51 छात्राओं कक्षा 6 से 12 वीं कक्षा तक शाल वितरित किया।
अतिथि स्वरूप पुष्पेंद्र सिंह पाली सह विभाग संगठन मंत्री वनवासी कल्याण परिषद, सखाराम मीणा पाली जिला संरक्षक वनवासी कल्याण परिषद,हॉस्टल अधीक्षिका विजयता सामरिया, धीरज चारण, ओम वैष्णव उपस्थित रहे। सखाराम मीणा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी, परमार ने देश भक्ति गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की और छात्राओं को देश भक्ति एवं समाजोपयोगी कार्य में निरंतर कर्म एवं समर्पण करने का निवेदन किया।
कार्यक्रम का संचालन सखाराम मीणा ने किया। छात्रावास अधीक्षिका ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।



