• March 12, 2026

पाली जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत व बढ़ती कीमतों के विरोध में कल पाली में कांग्रेस का हल्ला बोल

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत व बढ़ती कीमतों व महंगाई के विरोध में कल 13 मार्च को पाली में कांग्रेस का हल्ला बोल
पाली 12 मार्च 2026, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी पाली के तत्वावधान में केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस व कमर्शियल गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि, गैस किल्लत व कमरतोड़ महंगाई सहित केंद्र सरकार की विफल विदेश नीतियों के विरोध में जिला मुख्यालय पर विशाल जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा।

पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने बताया कि केंद्र सरकार के खिलाफ 13 मार्च को प्रातः11 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जिला स्तरीय धरना देकर विरोध- प्रदर्शन करेंगे, सरकार द्वारा घरेलु रसोई गैस के दाम बढ़ोतरी और कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर ब्रेक लगाने का विरोध करेंगे।

जिलेभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता होंगे शामिल। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी व गैस किल्लत के कारण आम जनता, व्यापारियों तथा सामाजिक संगठनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है, वहीं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कमर्शियल सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में विफल रहने के विरोध में आयोजित होने वाले धरने में जिले भर से कांग्रेस नेतागण व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि ईजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में केन्द्र की भाजपा सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही हैं, जिस कारण देश में ईंधन का संकट व्याप्त हो गया हैं। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी आमजन की समस्याओं को उजागर करते हुए सरकार तक जनता की आवाज़ पहुँचाने का कार्य करेगी।

निम्बाडा ने जिलास्तरीय धरने में पाली जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण, विधायक, लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशियों, पूर्व मेयर/सभापति/अध्यक्ष गण, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व प्रधान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों, वर्तमान व निवर्तमान पार्षदगण तथा जिला, ब्लॉक , नगर कांग्रेस कमेटी और मण्डल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष गण व पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण व पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

About The Author

You cannot copy content of this page