• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना विद्यालय में 10 साल से नहीं आया PTI,अधिकारियों को दिया ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 23, 2026
in Local
0
नाना विद्यालय में 10 साल से नहीं आया PTI,अधिकारियों को दिया ज्ञापन

PALI SIROHI ONLINE

नाना विद्यालय में 10 साल से नहीं आया PTI, विधानसभा संयोजक व सरपंच एवं उप सरपंच एवं वार्ड पपंच ने कलेक्टर सहित 4 अधिकारियों को दिया ज्ञापन*

*नाना (बाली, पाली):-* राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाना में पदस्थापित व्यायाम शिक्षक (PTI) श्री महादेव पिछले 10 वर्षों से विद्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस गंभीर मामले को लेकर भाजपा विधानसभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी एवं सरपंच हरयेश सिंह भाटी व उप सरपंच नारायण लाल सरगरा एवं समस्त वार्ड पंचों ने जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, पाली को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि श्री महादेव की प्रथम नियुक्ति 11.04.2016 को हुई थी। कागजों में उनकी ड्यूटी नाना विद्यालय में है, लेकिन वास्तविकता में वे जिला खेल स्टेडियम, बांगड़, पाली में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

विधानसभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी ने बताया कि शिक्षक के न आने से सैकड़ों विद्यार्थी खेलकूद, पीटी, परेड व शारीरिक शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उनका पद भी रिक्त नहीं हो रहा, जिससे किसी अन्य योग्य PTI की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।

*ज्ञापन की प्रतिलिपि इन अधिकारियों को भी दी गई:-*
1. श्री दिनेश जी बिश्नोई – उपखण्ड अधिकारी (SDM), बाली
2. श्री देवाराम जी प्रजापत – जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), पाली
3. श्री राजेन्द्र सिंह जी – अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ABEO), बाली

*मांग:-*
1. शिक्षक की उपस्थिति व प्रतिनियुक्ति की निष्पक्ष जांच हो।
2. प्रतिनियुक्ति तत्काल निरस्त कर नाना विद्यालय से हटाया जाए।
3. रिक्त पद पर तुरंत नियमित, योग्य PTI लगाया जाए।

*इस अवसर पर उपस्थित रहे:-*
प्रताप सिंह भाटी – भाजपा विधानसभा संयोजक, बाली
हरयेश सिंह भाटी – सरपंच, ग्राम पंचायत नाना
नारायण लाल सरगरा – उप सरपंच
वीर सिंह सोलंकी – वार्ड पंच
आदिल छिपा – वार्ड पंच
गोपाल लुहार – वार्ड पंच
अनवर पठान – वार्ड पंच
हरि लाल राव – वार्ड पंच
मोहन सिंह सिंदल – समाज सेवी
युवराज सिंह देवड़ा – निजी सहायक

Previous Post

सीआई के नाम ASI ने आरोपी से मांगे 2 लाखः थाने जा धमकी एसीबी टीम, एसीबी एएसपी कर रहे मामले की पड़ताल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page