• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सीआई के नाम ASI ने आरोपी से मांगे 2 लाखः थाने जा धमकी एसीबी टीम, एसीबी एएसपी कर रहे मामले की पड़ताल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 23, 2026
in Local
0
सीआई के नाम ASI ने आरोपी से मांगे 2 लाखः थाने जा धमकी एसीबी टीम, एसीबी एएसपी कर रहे मामले की पड़ताल

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन से एएसआई द्वारा सीआई हेमंत अहारी के नाम से 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर अलसुबह ही एसीबी टीम थाने में पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसीबी टीम पहुंचने के बाद से एएसआई रणजीत और कांस्टेबल कैलाश मीणा थाने से गायब हैं।

एसीबी स्पेशल यूनिट के एएसपी राजीव जोशी के निर्देशन में टीम पड़ताल में जुटी है और पुलिसकर्मियों से इस संबंध में पछताछ की जा रही हैं। सचना मिलते ही आसपास थानासर्कल में हडकंप मच गया। ऋषभदेव डीएसपी अर्जुन सिंह राठौड़ को भी मौके पर बुलाया गया। एसीबी एएसपी राजीव जोशी का कहना है कि वे इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर एसीबी मुख्यालय भेज रहे हैं। जहां से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।थाने लाकर बुरी तरह मारपीट की, छोड़ने के 2 लाख रुपए मांगे

पुलिसकर्मियों द्वारा ये कहा कि अगर पैसे की व्यवस्था कर दोगे तो पाबंद करके छोड़ देंगे। ऐसे में आरोपियों से पैसे देने पर सहमति बनी। आरोपियों ने फोन पर अपने एक मित्र को पैसे की व्यवस्था करने के लिए कहा। जिसके बाद ये मामला तुरंत एसीबी के पास चला गया। फिर आरोपियों का साथी तय राशि से कम रुपए लेकर थाने पहुंचा। उसके कपड़ों में ऑडियो रिकॉर्डर लगा हुआ था।

थाने में पुलिसकर्मी डिमांड के अनुसार पैसे कम लाने पर नाराज हुए। उन्होंने युवक के कपड़ों में लगी ऑडियो रिकॉर्डर डिवाइस देख ली और उसे भी थाने में ही बैठा लिया। डिवाइस मिलने के बाद ASI और कांस्टेबल को एसीबी की भनक लग चुकी थी, ऐसे में वे एसीबी टीम के पहुंचने से पहले थाने से गायब हो गए। फिर एसीबी के लिए ये मामला रंगे हाथ यानी ट्रेप करना मुश्किल हो गया। ऐसे में एसीबी की टीम रात को ही ऋषभदेव पहुंच गई।

Previous Post

पंचायत चुनाव में हनुमान बेनीवाल को झटका, MLA पर आरोपों के बीच RLP सदस्य का बड़ा एलान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page