• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में थार की टक्कर से बाइक सवार की मौतः आरोपी ड्राइवर वाहन लेकर फरार, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 23, 2026
in Local
0
सिरोही में थार की टक्कर से बाइक सवार की मौतः आरोपी ड्राइवर वाहन लेकर फरार, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6:30 बजे थार जीप की टक्कर से बाइक सवार नितेश सुथार (48) की मौत हो गई। हादसा सारणेश्वरजी की पुलिया के पास हुआ, जहां पीछे से आई तेज रफ्तार थार जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ड्राइवर जीप लेकर पिंडवाड़ा की तरफ फरार हो गया।

शिवगंज से घर लौटते समय हुआ हादसा

नया सानवाड़ा निवासी नितेश सुथार (48) पुत्र टेखा राम सुथार रविवार शाम बाइक से शिवगंज की तरफ से टनल होते हुए अपने गांव नया सानवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान सारणेश्वरजी की पुलिया के पास पीछे से आई थार जीप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नितेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल नितेश को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नया सानवाड़ा के सरपंच महावीर सिंह, गांव के लोग और नितेश के भाई भरत सुथार अस्पताल पहुंचे।

जीप लेकर पिंडवाड़ा की तरफ भागा ड्राइवर

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद थार ड्राइवर मौके से जीप लेकर पिंडवाड़ा की तरफ फरार हो गया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को पोस्टमार्टम करवाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

गुड़ा एंदला-ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौतः दूसरा गंभीर घायल; ड्राइवर फरार

Next Post

पाली-सड़क किनारे ढाबे में घुसा ट्रेलर, ट्रक पलटाः ओवरटेक के चक्कर में हादसा, ड्राइवर घायल

Next Post
पाली-सड़क किनारे ढाबे में घुसा ट्रेलर, ट्रक पलटाः ओवरटेक के चक्कर में हादसा, ड्राइवर घायल

पाली-सड़क किनारे ढाबे में घुसा ट्रेलर, ट्रक पलटाः ओवरटेक के चक्कर में हादसा, ड्राइवर घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page