PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
वार्ड नंबर 19 में ट्यूबवेल पर मोटर लगने से रहवासियों को मिलेगी राहत
तखतगढ 22 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा रविवार को कस्बे के वार्ड नंबर 19 में ट्यूबवेल पर नई मोटर लगाने का कार्य करवाया गया। इस कार्य से वार्डवासियों को पेयजल सुविधा में राहत मिलने की उम्मीद है।
मोटर लगाने का कार्य पूर्ण होने पर वार्ड के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस कार्य के लिए पार्षद अनराज मेवाड़ा का आभार जताया और धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर पार्षद अनराज मेवाड़ा ने कहा कि वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान करवाने और वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
अनराज मेवाड़ा
पार्षद, वार्ड नंबर 19
नगर पालिका तखतगढ़ (पाली)
जन सेवा ही मेरा संकल्प, जनता का विश्वास ही मेरी ताकत।
इस मौके पर पार्षद भंवर मीणा सूरज वाल्मीकि अर्जुन हीरागर चंपालाल जीनगर दौलत जीनगर जिग्नेश जैन देवाराम जी मार साहब आदि मौजूद रहे

