• March 31, 2026

दोहरे हत्याकांड का महज 12 घण्टे में खुलाशा,नौकरानी समेत चार आरोपी किए डिटेन

PALI SIROHI ONLINE

रायपुर मारवाड़-ब्यावर के साकेत नगर थाना क्षेत्र में सेंदड़ा रोड स्थित सोहन नगर में हुए रविवार को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में मुख्य आरोपी सहित घरेलू नौकरानी और दो नाबालिगों को डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार रविवार रात को सूचनामिली कि एक मकान में वृद्ध दंपती की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिसअधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।

घटनास्थल का एफएसएल टीम से बारीकी से निरीक्षण कराया गया। मौके से फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट लिए गए तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिलेभर में नाकाबंदी कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पर सघन निगरानी रखी गई। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक विनोद प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा रिटायर्ड सरकारीकर्मचारी थे और अधिकतर समय घर पर अकेले रहते थे। इसी का फायदा उठाते हुए घरेलू नौकरानी के मन में लालच आ गया। उसने अपने परिवार के नाबालिग बेटे-बेटी और एक अन्य के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और साजिश के तहत दंपती की हत्या कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच जनों को हिरासत में लिया। इनमें दो बाल अपचारी बताए। पुलिस सभी से हत्या के मामले में पूछताछ में देर रात तक जुटी रही।

About The Author

You cannot copy content of this page