PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, किशोर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, भवानी सिंह वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं सवाई सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली के नेतृत्व में दिनांक 09.11.2026 को मजरूब समियाराम पुत्र कानाराम के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट करने से मजरूब समियाराम की दौराने ईलाज भूपाल अस्पताल उदयपुर में मौत हो गई है, वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 379 दिनाक 10.11.2026 धारा 126 (2),119 (1),103 (1).3 (5) बीएनएस पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया एवं घटना में सरीक मुलजिमानों को हर सूरत में दस्तयाब करने के लिये थाना हाजा से एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीमः-
1.सवाई सिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
2. वगताराम उनिपु पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
3. चुनाराम सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
4. मांगीलाल सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली
5.फुसाराम मुआ न. 610 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
6. केसर सिंह कानि न. 12 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
7. दिलीप सिंह कानि न. 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
8. आसुराम कानि न. 108 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
9. छोटू सिंह कानि न. 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
10. देवेन्द्र कुमार चालक कानि न. 475 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
घटना का सारांशः- दिनांक 10.11.2026 को कानाराम पुत्र केहराजी जाति गरासिया, निवासी रूजिया खुणा पुलिस थाना मण्डवा, कोटड़ा जिला उदयपुर ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोट इस आशय की पेश की कि मेरा पुत्र सनियाराम सुमेरपुर में केर्ट्स का काम करता है, तथा दिवाली पर घर आया था एवं दिवाली मनाकर मेरा बेटा अपने दोस्त राणाराम पुत्र लखियाराम, दिनेश पुत्र मीठाजी जाति गरासिया निवासी रूजियाखुना सुमेरपुर गया था, दिनांक 09.11.2026 को शाम करीब 4.30 बजे गलथनी रारते में दो लडको ने मेरे पुत्र कि बाईक के आडे फिर कर बाईक रोकर कर गाली गलौच करने लगे व रूपये मागें तो मेरे बेटे ने पैसे देने से मना कर दिया, जिस दोनो ही लडकें गुस्से में आकर मेरे बेटे के साथ ईट से सिर में वार की जिससे मेरे बेटे के सिर में गभीर चोट आने से खून बहने लगा, तब वहां पर आसपास के लोग दौडकर आये तो दोनो ही लडके फारार हो गये, मेरे बेटे की हालात खराब होने से उसे महावीर अस्पताल सुमेरपुर में भर्ती करवाया था एवं हालात खराब होने से उसे पालनपुर रैफर कर दिया था, एवं पालनपुर से भूपाल अस्पताल उदयपुर रैफर किया था, जहां पर दौराने ईलाज मेरे बेटे की मौत हो गई है। वगैराह पर प्रकरण सख्या 379 दिनाक 10.11.2026 धारा 109(1),119(1),115(2),126 (2), 352, 3(5) बीएनएस में दर्ज कर अनुसन्धान श्री यूनाराम सउनि के जिम्मे किया गया।
अभियुक्त का विवरणः-
1.भैराराम पुत्र मोनाराम उर्फ मानाराम उम्र 22 वर्ष पैशा मजदूरी
निवासी भील बस्ती रामपुरा नाना पुलिस थाना नाना जिला पाली।
2.अम्बाराम पुत्र समाराम उम्र 25 वर्ष पैशा मजदूरी निवासी बेरड़ी
पुलिस थाना नाना जिला पाली।

