PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
न जान न कोई पहचान घांची ने मानवता मिशाल की पेश,बिमार विवाहिता के परिजनो को फोन पर बात करते सुन तुरंत दे दिया ब्लड
तखतगढ 21 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) वर्तमान में पहले कलयुग का दूर हो लेकिन इंसानियत अभी मेरी नहीं है और इंसानियत आज भी कई दिलों में जिंदा है। ऐसी ही घटना शनिवार को सुनने मे आई है। एक युवक ने न जान न कोई पहचान महावीर अस्पताल सुमेरपुर मे भर्ती बिमार विवाहिता को ब्लड की आवश्यकता होने पर परिजनों द्वारा आपस में फोन पर बात करते सुनते ही तुरंत एक यूनिट ब्लड देखकर मानवता की मिसाल पेश कर दी।जानकारी अनुसार बताया तखतगढ निवासी छगनलाल वैष्णव अपने पुत्र सुरेश दास की पत्नी एवं पुत्रवधू अरूणा वैष्णव के बिमार होने पर उन्हे सुमेरपुर के भगवान महावीर अस्पताल भर्ती कराया जहा उपचार के दौरान चिकित्सको ने अरूणा वैष्णव के शरीर मे खून की कमी होने से परिजनो को दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने की बात करने पर एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था शुक्रवार को हो गई।
लेकिन शनिवार को फिर एक यूनिट ब्लड की जरूरत पडने पर छगनलाल अपनी पुत्रवधु के भाई से फोन पर एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था के लिए बात कर ही रहे थे। उतने मे छगनलाल के पीछे खडे बेडा निवासी चेतन कुमार पुत्र जुहारमल घांची ने पुरी बात को सुन लिया और छगनलाल से पुछा कि भाई साहब क्या हुआ क्या आपको अगर ब्लड की आवश्यकता है। तो चिंता करने की कोई जरूरत नही चलो मे अपना खून देता है बस इतना कहते ही चेतन ने न जान न कोई पहचान सिर्फ फोन पर बात करते सुन उन्होने अपनी मानवता की मिशाल पेश कर दिखाई। और अरूणा के जीवन को खुशहाल बना दिया। और परिजनो ने भी चेतन घांची का खूब खूब आभार व्यक्त किया।

