PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, मंगलेश चुण्डावत आरपीएस वृताधिकारी वृत उपाधीक्षक वृत शहर पाली, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं हनुवन्तसिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जिला पाली के नेतृत्व में एनडीपीएस प्रकरणो मे वांछित अपराधियो की धरपकड के कम मे पुलिस थाना जैतपुर पाली के प्रकरण संख्या 116/2026 धारा 8/15,25 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त सुरेश कुमार को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की। ज्ञात रहे कि पुलिस थाना जैपुर पाली द्वारा दिनांक 23.07.2026 को प्रकरण संख्या 86 दिनांक 28.05.2026 धारा 8/28 एनडीपीएस एक्ट व 125, 281 बीएनएस पुलिस थाना जैतपुर पाली में वांछित अभियुक्त सुरेश की तलाश हेतु मुखबीर सुचना अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नेहड़ा पहूचे तो आरोपी सुरेश अपना वाहन कार रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 22 सीडी 0633 को लेकर खड़ा था पुलिस को बावर्दी देखकर आरोपी अपने वाहन को भगाने का प्रयास करने लगा जिस पर वाहन को रूकवाने के प्रयास किया गया तो वाहन का चालक सुरेश वाहन को छोड़कर अंधेरे में खेतों की तरफ भाग गया। वाहन मे डोडा पोस्त होने की संभावना पर थानाधिकारी जैतपुर द्वारा उक्त वाहन की तलाशी लेने वाहन में से 1 किलो 940 ग्राम डोडा पोस्त मिलने पर बरामद कर आरोपी सुरेश के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर किया। आरोपी मौके पर फरार गया था। प्रकरण का अनुसंधान हनुवन्तसिंह निपु थानाधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर पाली के जिम्मे किया गया। टीम द्वारा मुखबीर सुचना व तकनीकी सहायता से कडी मेहनत व लगन से प्रयास कर अभियुक्त को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। मुलजिम मोबाईल फोन का उपयोग नहीं कर गिरफतारी के भय से इधर उधर छिपता घुम रहा रहा था। प्रकरण में वांछित आरोपी सुरेश कुमार को गिरफतार किया गया। आरोपी से अवैध डोडा पोस्त खरीद के संबध मे अनुसंधान जारी है।
गठित टीमः-
1. हनुवन्तसिंह निपु थानाधिकरी पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
2. रामनिवास हैड. कानि. 1360 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
3. विजय कुमार कानि. 837 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
4. पुखसिंह कानि. 1359 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
गिरफतार मुलजिम का विवरणः-क.स.
1.सुरेश कुमार पुत्र स्वं बाबुलाल उम्र 34 वर्ष निवासी सियागों की ढ़ाणी नेहड़ा पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।


