PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के रोहट क्षेत्र में गुरुवार को ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी पिकअप में गैस रिसाव होने लगा। पिकअप में कुल 26 सिलेंडर भरे हुए थे और वह जोधपुर से जालोर जा रही थी। रिसाव की आवाज सुनकर चालक महेंद्र प्रजापत ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पिकअप को आबादी से दूर एकांत जगह पर ले जाया गया और लीकेज वाले सिलेंडर को वाहन से नीचे उतारकर अलग रख दिया गया। सिलेंडर की गैस खत्म होने के बाद रिसाव बंद हुआ। घटना में कोई जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ।आबादी से दूर एकांत जगह पर पहुंचाई पिकअप
रोहट थाने के ASI मोडाराम ने बताया कि गुरुवार को जोधपुर से जालोर जा रही ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरी पिकअप में एक सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया था। चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पिकअप को शहरी और आबादी वाले इलाके से दूर एकांत जगह पर ले जाया गया। लीकेज वाले सिलेंडर को वाहन से नीचे उतरवाकर अलग रख दिया गया।
पिकअप में भरे थे 26 ऑक्सीजन सिलेंडर
चालक महेंद्र प्रजापत ने पुलिस को बताया कि वह पिकअप में 26 ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर जोधपुर से जालोर ले जा रहा था। रास्ते में एक सिलेंडर से ऑक्सीजन गैस का रिसाव होने लगा। किसी तरह का हादसा न हो, इसलिए उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
गैस खत्म होने के बाद बंद हुआ रिसाव
रिपोर्ट के अनुसार, लीकेज वाले सिलेंडर में मौजूद ऑक्सीजन गैस पूरी तरह खत्म होने के बाद रिसाव बंद हुआ। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना में किसी को चोट नहीं आई और न ही कोई अन्य नुकसान हुआ।


