• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना ग्राम के कुंभेश्वर महादेव मंदिर में बार-बार चोरी, ट्रस्ट ने ASI तेज सिंह को सौंपी शिकायत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नाना ग्राम के कुंभेश्वर महादेव मंदिर में बार-बार चोरी, ट्रस्ट ने ASI तेज सिंह को सौंपी शिकायत

बाली उपखण्ड के नाना ग्राम में श्री कुंभेश्वर महादेव कुंभ सागर नाना स्थित शिव कुटीर में बार-बार हो रही चोरियों को लेकर श्री कुंभेश्वर महादेव शिव कुटीर ट्रस्ट, नाना की ओर से आज पुलिस थाना नाना में ASI तेज सिंह को लिखित अर्जी सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई।

ट्रस्ट ने बताया कि यह स्थल नाना का सबसे प्राचीनतम धार्मिक एवं आस्था का केंद्र है, जहां ट्रस्ट द्वारा धर्मशाला निर्माण व सर्वांगीण विकास करवाया जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से वहां बार-बार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

अर्जी में बताया गया कि दिनांक 04.10.2026 की रात को पानी की मोटर, राशन सामग्री व नली चोरी हुई। दिनांक 15.11.2026 की मध्यरात्रि को मंदिर के दरवाजे तोड़कर CCTV कैमरा, JIO की सिम नं. 07615060051 सहित राशन सामग्री चोरी कर ले गए।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने निवेदन किया कि उक्त स्थान पर रात्रि गश्त बढ़ाई जाए व चोरों का पता लगाकर सख्त कार्यवाही की जाए ताकि धार्मिक स्थल की सुरक्षा हो सके और भक्तों का मनोबल बना रहे।

शिकायत सौंपते समय नाना सरपंच हरयेश सिंह भाटी, नाना श्री कुम्भेश्वर महादेव शिव कुटीर ट्रस्ट नाना के,संरक्षक प्रताप सिंह भाटी,सचिव  शंकर लाल चौहान, उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, सह सचिव लक्ष्मण सुथार उपस्थित रहे।

Previous Post

सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने की कवायद होगी शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page